खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को सीरीज का दूसरा वन-डे मैच रायपुर में खेला जाना है। इसके लिए शनिवार 22 नंवबर को शाम पांच बजे टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई और 20 मिनट में ही धाराशायी हो गई। 5.20 मिनट के बाद क्रिकेट प्रेमी लगातार टिकट की खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ticketgenie.in/ticket/india-vs-south-africa-2nd-odi-match-Dec03-2025 पोर्टल पूरी तरह ठप पड़ गया है।
यह व्यवस्था अब तक नहीं सुधर सकी है। जानकारों ने बताया कि स्टेडियम में मैच देखने की उत्सुकता पहले से ही चरम पर है। बुकिंग शुरू होते ही भारी संख्या में फैंस पोर्टल पर लॉगइन हुए। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण आईडी लॉगइन सिस्टम जाम पड़ गया और भुगतान पेज भी खुलना बंद हो गया। रविवार को वेबसाइट और संघ के अधिकारियों की बैठक के बाद स्टूडेंट्स और न्यूनतम 1500 रुपए वाली टिकट पर पोर्टल वापस खोलने पर फैसला लिया जाएगा।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


