प्रयागराज में संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। खासकर हिंदू धर्म में इस मेले का विशेष महत्व होता है। माघ मेला भारतीय सनातन परंपरा की सबसे प्रचीन और पवित्र परपंराओं में एक है, जिसका आयोजन हर साल संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में होता है।
माघ मेला ऐसा धार्मिक आयोजन है, जिसकी चर्चा विश्वभर में होती है। इस अवधि को मुख्य रूप से स्नान पर्व के लिए जाना जाता है। इस दौरान गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
श्रद्धालुओं के साथ ही माघ मेले पर स्नान के लिए साधु-संत और कल्पवासी भी संगम तट पर स्नान, ध्यान और तपस्या के लिए आते हैं। धार्मिक मान्यानुसार माघ मेला में शामिल होने और स्नान करने से व्यक्ति जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है। इस दौरान कल्पवास का भी महत्व बढ़ जाता है। आइए जानते हैं 2026 में माघ मेला की शुरुआत कब होगी, यह कितने दिनों तक चलेगा और इस दौरान पवित्र स्नान की तिथियां क्या रहेंगी।
माघ मेला 2026 कब से कब तक
पंचांग के मुताबिक, माघ मेला की शुरुआत पौष पूर्णिमा के दिन से हो जाएगी और महाशिवरात्रि तक चलेगी। तिथिनुसार माघ मेला 3 जनवरी 2026 से शुरू होकर 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान 6 प्रमुख माघ स्नान किए जाएंगे, जिसमें मौनी अमावस्या के स्नान को सबसे प्रमुख स्नान माना जाता है।
माघ मेला स्नान की प्रमुख तिथियां
माघ मेला के दौरान कुल 6 प्रमुख स्नान किए जाएंगे। 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान किया जाएगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन दूसरा माघ स्नान होगा। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर तीसरा स्नान, 23 जनवरी को वसंत पंचमी पर चौथा माघी स्नान, 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान और 15 फरवरी को माघ मेला के अंतिम दिन महाशिवरात्रि पर माघ मेला का स्नान किया जाएगा।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका


