खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है। डिफेंस कॉलोनी इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी ने अमित बघेल के खिलाफ शिकायत की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने उनकी जाति और भगवान को अपशब्द बोलकर अपमान किया है। रामकृष्ण पी ने कहा कि वे अमित बघेल पर एक्शन चाहते हैं।
बेंगलुरु में FIR होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ 12 केस दर्ज हो चुके हैं। रायपुर पुलिस अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने फरार बताकर अमित बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घरों में छिप रहे हैं। पुलिस का दावा है कि अमित बघेल की जल्द गिरफ्तारी करेगी।
छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया।
अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज ने रायपुर के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कराई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और देश के अलग-अलग थानों में FIR दर्ज है। इनमें बेंगलुरु, रायपुर, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


