Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन शिविरों ने बदली मत्स्य पालकों की तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी
- सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें- मंत्री टंक राम वर्मा
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया आशीर्वाद
- आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई; लावारिस ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
Author: Khabar World
संतु बैगा को मिला वैशाखी का सहारा, उपमुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें दैनिक जीवन में सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से दो हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत लब्दा के ग्राम जोकपानी निवासी दसरू सिंह मरकाम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान किया। मोटरचालित इस ट्रायसाइकिल से अब दसरू आवागमन एवं अन्य दैनिक कार्य आसानी से कर पाएंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में नई आशा…
कवर्धा विधानसभा में पहली बार होगा ऐसा आयोजन, युवा के साथ बुजुर्ग भी खेल के मैदान पर आजमाएंगे हाथ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट भी लगाया। यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होने जा रही है, जिसका आगाज आगामी 13 दिसंबर से होने जा रहा है। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया, आज मध्य प्रदेश की पुण्यभूमि उज्जैन में सपरिवार राजाधिराज अवंतिकानाथ श्री महाकाल महाराज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन कर अध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का अनुभव हुआ। इस पवित्र धाम में शीश नवाकर श्री महाकाल महाराज से हमारे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक कामना की। श्री महाकाल जी अपनी कृपा, संरक्षण और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें। ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव… उज्जैन के कोतवाल और…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की अरदास खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की शताब्दी के अवसर पर अम्बिकापुर गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेकते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, सहिष्णुता और सेवा की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी की महाभियान के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज गति से जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अब तक 43 प्रकरणों में 7300 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है। वहीं पिछले 5 दिनों में 12 प्रकरणों में 3986 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी 3100 रुपए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक ने इलाके के एटीएम बूथ में घुसकर कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि आरोपी का नाम समीर नेताम (उम्र 23 साल) है, जिसने एटीएम में लगे कैमरे को ढककर चोरी करने की कोशिश की और मशीन को नुकसान पहुंचाकर उसमें रखे कैश को निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान हवालदार राम रतन भुआर्या और आरक्षक सचिन राठौर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें लगातार छठवीं बार प्रणीश चौबे अध्यक्ष बने। अधिवक्ता प्रणीश चौबे की जीत पर बार एसोसिएशन संघ के सदस्यों ने खुशियां मनाते हुए मिठाई बांटी। बेमेतरा बार एसोसिएशन के चुनाव में 170 वकीलों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिसमें से 107 वोट हासिल कर प्रणीश चौबे ने एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद विवेक पोल, सचिव डीकेद्र देवांगन और कीड़ा सचिव केशव नामदेव निर्वाचित हुए।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज बुधवार काे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर हरिस एस, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धांजलि देकर की गई। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल विवाह की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के देशव्यापी संकल्प को मजबूत करते हुए बस्तर जिले में 27 नवंबर 2025 को बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए इस अवसर पर बाल विवाह के विरोध में शपथ लिया जाएगा। यह पहल भारत सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का शुभारंभ भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा पिछले वर्ष 27 नवंबर 2024 को किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के डूबान क्षेत्र सहित वन पट्टाधारी और शेष कृषकों के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की समय-सीमा में महत्वपूर्ण वृद्धि की गई है। उक्त पंजीयन 30 नवंबर 2025 तक होगी। विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में कैरी फारवर्ड, डूबान, वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान 30 नवंबर 2025 तक समस्त समितियों में समिति लॉगिन पर उपलब्ध करवाने कहा गया है। इससे पहले कृषकों के कैरीफारवर्ड, नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय का प्रावधान तहसील…

