खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया, आज मध्य प्रदेश की पुण्यभूमि उज्जैन में सपरिवार राजाधिराज अवंतिकानाथ श्री महाकाल महाराज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन कर अध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का अनुभव हुआ। इस पवित्र धाम में शीश नवाकर श्री महाकाल महाराज से हमारे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक कामना की। श्री महाकाल जी अपनी कृपा, संरक्षण और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें।
ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव… उज्जैन के कोतवाल और रक्षक भगवान श्री काल भैरव जी के दर्शन कर सपरिवार उनकी पूजा-अर्चना की। जिस प्रकार श्री काल भैरव अवन्तिकापुरी की रक्षा करते हैं, वैसे ही हमारे छत्तीसगढ़ को सभी विपत्तियों से सुरक्षित रखें और उनका आशीर्वाद सदैव हम छत्तीसगढ़वासियों को प्राप्त होता रहे।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


