खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक ने इलाके के एटीएम बूथ में घुसकर कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।
बता दें कि आरोपी का नाम समीर नेताम (उम्र 23 साल) है, जिसने एटीएम में लगे कैमरे को ढककर चोरी करने की कोशिश की और मशीन को नुकसान पहुंचाकर उसमें रखे कैश को निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान हवालदार राम रतन भुआर्या और आरक्षक सचिन राठौर की त्वरित और सतर्क कार्रवाई अहम साबित हुई। गश्त के दौरान उन्होंने आरोपी समीर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह अकेला इस वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी की कोशिश करते नजर आ रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


