खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बाल विवाह की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के देशव्यापी संकल्प को मजबूत करते हुए बस्तर जिले में 27 नवंबर 2025 को बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए इस अवसर पर बाल विवाह के विरोध में शपथ लिया जाएगा।
यह पहल भारत सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस अभियान का शुभारंभ भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा पिछले वर्ष 27 नवंबर 2024 को किया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन के साथ शुरू किया गया यह कैंपेन 2030 तक बाल विवाह को पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए एक देशव्यापी प्रयास है। इसका उद्देश्य बच्चों, सर्वाइवर्स, महिलाओं और सिविल सोसाइटी को सरकार के साथ जोड़ना है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और अवसर का अधिकार मिल सके। इस अवसर पर जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस थानों, छात्रावासों, बाल देखरेख संस्थाओं, ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों सहित सभी उपयुक्त एवं चिह्नित स्थानों में बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली जाएगी।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


