खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज बुधवार काे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर हरिस एस, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं के प्रति श्रद्धांजलि देकर की गई। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि देश की आत्मा है, जो नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे संविधान में निहित भावना-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने कार्यों में सर्वोपरि रखें। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
वहीं कमिश्नर डोमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे सशक्त और समावेशी संविधानों में से एक है, जो प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है और राष्ट्र को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोता है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से संविधान के मूल्यों-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का पालन करने का आग्रह किया। संविधान वाचन के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्यों और आचरण में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित कमिश्नर कार्यालय और कोष-लेखा एवं पेंशन, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


