Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति
- बीजापुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपत्तियों को मिली ₹35,000 की आर्थिक सहायता
- मातम के बीच मची चीख-पुकार, मां के दशगात्र में नहाने गए बेटे की तालाब में डूबने से मौत
- बंगाल में ‘डबल इंजन’ सरकार का आगाज़: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- सुशासन तिहार बना भरोसे का आधार- ’दीमक से नष्ट हुई किसान किताब की मिली नई प्रति, नीतू मार्काे के चेहरे पर लौटी मुस्कान’
- सुशासन तिहार: धमतरी के जीवन लाल को मिला बैसाखियों से छुटकारा, अब सपनों को मिली ‘ट्राइसाइकिल’ की रफ़्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जनपद पंचायत कोंडागांव में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी (कृषि तालाब) अब ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बड़ेबंजोड़ा में दो लाभार्थियों कृषक लच्छूराम कोर्राम और मायाराम पोयम को मत्स्य विभाग द्वारा 500-500 ग्राम झींगा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना और कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी आजीविका का स्थायी विकल्प बनाना है। मनरेगा के अंतर्गत निर्मित ये डबरियां सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि बहुउद्देशीय उपयोग के लिहाज से ग्रामीण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में इस वर्ष शैक्षणिक विस्तार ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष संस्थान में MD एवं MS की कुल 68 सीटें स्वीकृत थीं, वहीं इस सत्र में 21 नई सीटों की वृद्धि के साथ सिम्स में कुल सीट संख्या बढ़कर 89 हो गई है। इन सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है। सिम्स में नवीन MD कोर्सों की शुरुआत की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। फिजियोलॉजी विभाग और टीबी एंड चेस्ट विभाग को 4–4 सीटों के साथ नए MD पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की मंज़ूरी मिल गई है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रा में सात वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के 48 घंटों के भीतर ही हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकरी के अनुसार, लैलूंगा के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर को सात वर्षीय बालिका का शव पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के समर्पण और निरंतर प्रयास आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि में फलीभूत हुए हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बस्तर क्षेत्र के लिए 548.42 करोड़ की अनुमानित लागत वाले 177 सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। यह स्वीकृति बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद महेश कश्यप को प्रेषित पत्र में यह विश्वास दिलाया है कि ये सड़कें न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि यह सामाजिक-आर्थिक विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक टीम ने अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज से की सौजन्य भेंट, डिप्टी कलेक्टर सुपिंकी मनहर भी रहीं उपस्थित। विश्वभर में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा कर चुकी, गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम आज बेमेतरा पहुँची। टीम के प्रमुख सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नन्द छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा/ रथयात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर…
ग्राम कुम्ही के किसान भीखम लाल देवांगन ने धान उपार्जन केंद्र कुम्ही में 126 क्विंटल धान किया विक्रय खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष किसानों के लिए भरोसा, सुविधा और राहत का प्रतीक बन गई है। प्रशासन की समयबद्ध तैयारी, पारदर्शी प्रणाली और किसान-हितैषी कदमों ने उपार्जन केंद्रों को वास्तव में ‘सहज खरीदी केंद्र’ का स्वरूप दिया है। इसी सकारात्मक माहौल में ग्राम कुम्ही के मेहनतकश किसान भीखम लाल देवांगन ने आज धान उपार्जन केंद्र कुम्ही में 126 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय कर अपनी आर्थिक प्रगति की मजबूत राह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा आगामी 01, 02 एवं 03 दिसम्बर 2025 को कार्यालय परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 64 एवं 65 में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में SIS LIMITED, जशपुर (छ.ग.) के द्वारा Security Guard के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता: 10वीं/12वीं उत्तीर्ण वेतनमान: ₹15,000 – ₹20,000 आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष कार्य क्षेत्र: सम्पूर्ण छत्तीसगढ़…
गौ सेवा आयोग की बैठक में लिया गया अहम निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला स्तरीय गौ सेवा आयोग की बैठक आज अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर जिला एवं स्थानीय समिति, संस्थान के सदस्य गण मौजूद रहे। बैठक में जिले में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन पर व्यापक चर्चा किया गया। जिसमें गौ सेवा धामों के संचालन के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठकों में गौशालाओं की स्थापना, निरीक्षण, अनुदान वितरण, और गौसेवा से जुड़े सदस्यों की भूमिका पर चर्चा की गई। गौधाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से शुरू होने वाले डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले कई दशकाें से नक्सलवाद का दर्द झेल रहा था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य अब नक्सलवाद-मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है और डीजीपी कॉन्फ्रेंस इस बदलाव को और मजबूती देती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, ‘नक्सलवाद खत्म होने की ओर है, कई क्षेत्र नक्सल-मुक्त हो चुके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा पर प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 36 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान श्रेणी में पदोन्नत किया गया है।

