खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। मदेदड के राम-सीता मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुल्लैया उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार तलांडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता कुडेम सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
समारोह में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान बताया। अपने उद्बोधन में अशोक कुमार तलांडी ने कहा कि शासन द्वारा सामूहिक विवाह जैसे पुनीत कार्यों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाजों द्वारा भी सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो सामाजिक समागम और शिक्षा के प्रभाव को दर्शाता है।
तलांडी ने बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बाल विवाह कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को 18 वर्ष की आयु के बाद ही विवाह कराने की शपथ दिलाई तथा शिक्षा को समाज के विकास का आधार बताया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समान कार्य के बदले समान वेतन देने की मांग भी उठाई।
कार्यक्रम के दौरान नव दाम्पत्य जोड़ों को 35 हजार रुपये का चेक एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अंत में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी भोपालपटनम द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा सभी आगंतुकों एवं नवविवाहित जोड़ों को भोजन उपरांत विदाई दी गई।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
- कांकेर जिले में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 1237 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत 16 प्रकरण दर्ज
- दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
- दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेशवासी सभी त्योहार हर्षोल्लास से मना रहें हैं- मंत्री लखनलाल देवांगन


