खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा आगामी 01, 02 एवं 03 दिसम्बर 2025 को कार्यालय परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 64 एवं 65 में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में SIS LIMITED, जशपुर (छ.ग.) के द्वारा Security Guard के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता: 10वीं/12वीं उत्तीर्ण
वेतनमान: ₹15,000 – ₹20,000
आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
कार्य क्षेत्र: सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा यह प्लेटफॉर्म नियोक्ता एवं अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर जोड़ने के उद्देश्य से उपलब्ध कराया जाता है। बताया गया कि नियुक्तियाँ निजी क्षेत्र हेतु की जाती हैं, अतः पदों की प्रकृति, कार्य, वेतनमान तथा अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी कैंप में उपस्थित नियोक्ता या उनके प्रतिनिधि से सीधे प्राप्त की जा सकेगी।रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपना रोजगार पंजीयन पत्रक, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथियों में प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों।यह कैंप युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
Trending
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!


