खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जनपद पंचायत कोंडागांव में मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी (कृषि तालाब) अब ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बड़ेबंजोड़ा में दो लाभार्थियों कृषक लच्छूराम कोर्राम और मायाराम पोयम को मत्स्य विभाग द्वारा 500-500 ग्राम झींगा बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना और कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन को भी आजीविका का स्थायी विकल्प बनाना है।
मनरेगा के अंतर्गत निर्मित ये डबरियां सिर्फ जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि बहुउद्देशीय उपयोग के लिहाज से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। बड़ेबंजोड़ा पंचायत में चयनित दोनों हितग्राहियों के तालाबों की क्षमता और स्थिति का मूल्यांकन करने के बाद मत्स्य विभाग ने झींगा बीज वितरण की प्रक्रिया पूरी की। अधिकारियों के अनुसार झींगा पालन एक लाभकारी गतिविधि है, जिसमें कम लागत और उचित देखरेख से अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है।
मत्स्य विभाग के कर्मचारियों ने झींगा बीज डालने के दौरान दोनों हितग्राहियों को आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की। उन्हें जल गुणवत्ता की निगरानी, उचित आहार व्यवस्था, तालाब की साफ-सफाई और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
लच्छूराम कोर्राम और मायाराम पोयम दोनों ने झींगा पालन शुरू करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अवसर उनके लिए नई उम्मीद लेकर आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित आय के साधनों के बीच यह पहल न केवल आर्थिक मजबूती देगी बल्कि परिवार की आजीविका में स्थिरता भी लाएगी।
Trending
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!
- रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: एक हफ्ते में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- गर्मी का ‘सुपरफूड’ है पुदीना: पेट की जलन से लेकर तनाव तक, जानें विज्ञान और आयुर्वेद का यह अचूक नुस्खा
- छत्तीसगढ़ में आज गूंजेंगी 2300 से अधिक शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से सामाजिक एकता का नया अध्याय
- प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी, आयोजक के खिलाफ FIR दर्ज


