खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक टीम ने अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज से की सौजन्य भेंट, डिप्टी कलेक्टर सुपिंकी मनहर भी रहीं उपस्थित। विश्वभर में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा कर चुकी, गिनीज़ बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित डेंजरस एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉन्गेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट टीम आज बेमेतरा पहुँची। टीम के प्रमुख सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नन्द छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में विश्वशांति विश्वपदयात्रा/ रथयात्रा के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशों में 4 लाख किलोमीटर की पदयात्रा की जा चुकी है। वर्ष 2018 में टीम ने विश्वपदयात्रा के दौरान माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की यात्रा भी सफलता पूर्वक पूरी की। यात्रा के दौरान टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधों का वृक्षारोपण कराया गया है तथा विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
टीम अब तक भारत के 600 से अधिक जनपदों में अपनी यात्रा कर चुकी है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा, दमन-दीव एवं महाराष्ट्र के सभी जिलों में अभियान पूरा करने के बाद टीम अब छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में यात्रा कर रही है, जिनमें से 17 जिलों की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। अब टीम जिला बेमेतरा में दो दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
Trending
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!


