खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से शुरू होने वाले डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस को लेकर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जा रहा है। उन्हाेने कहा कि छत्तीसगढ़ पिछले कई दशकाें से नक्सलवाद का दर्द झेल रहा था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य अब नक्सलवाद-मुक्त होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है और डीजीपी कॉन्फ्रेंस इस बदलाव को और मजबूती देती है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, ‘नक्सलवाद खत्म होने की ओर है, कई क्षेत्र नक्सल-मुक्त हो चुके हैं। यह कॉन्फ्रेंस बताती है कि हम निर्णायक मोड़ पर हैं।
केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपना रजत जयंती वर्ष भी मना रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ को अपनी प्राथमिकता में रख रहे हैं। मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ किसी छोटे राज्य की तरह नहीं, बल्कि एक विकसित और सक्षम राज्य के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का लगातार तीन दिनों का दौरा यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ अब हर दृष्टि से तैयार है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के पास में कोई विषय नही है। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद पर काम किया है। हमारे शीर्ष नेतृत्व के मार्गर्दशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिस तरीके से नक्सलवाद पर काम किया है, उससे जवानों का मनोबल कई गुना बढ़ा है।’ उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बल आज उन क्षेत्रों में भी कार्रवाई कर पा रहे हैं, जहां पहले प्रवेश करना भी मुश्किल था। कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के बीच उठे विवादों पर टिप्पणी करते हुए केदार कश्यप ने कहा कि, ‘कांग्रेस के शीर्ष नेता अपने ही नेताओं को डोमिनेट करने में लगे हुए हैं। कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस में गुटबाजी स्पष्ट दिख रही है और यह गुटबाजी अब चरम पर पहुंच चुकी है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के भीतर और उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
Trending
- उच्च शिक्षा मंत्री से मिले कुलपति प्रो. दयाल
- बस्तर की ‘हर्बल क्रांति’: अब ‘छिंद’ के बीजों से महकेगी कैफीन मुक्त कॉफी, कचरा बनेगा करोड़ों का कारोबार
- एम्बुलेंस से हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ₹50 लाख का माल बरामद, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर नगर निगम: IAS संबित मिश्रा सोमवार को संभालेंगे कमान; चुनौतियों और तकनीकी सुधारों पर रहेगा फोकस
- सड़क निर्माण में लापरवाही ने छीनीं दो जिंदगियाँ, मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिरुपति में की पूजा-अर्चना: देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
- वट सावित्री व्रत 16 या 17 मई किस दिन ? ज्येष्ठ माह में दो बार क्यों मनाते हैं ये त्योहार
- सूर्यकुमार यादव से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर की ‘प्रिंस’ के रूप में वापसी!


