खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। विश्वदीप ने जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वर्ष 2019 बैच के आईएएस अधिकारी विश्वदीप इससे पूर्व रायपुर नगर निगम में आयुक्त तथा प्रबंध संचालक स्मार्ट सिटी रायपुर के पद पर कार्यरत थे।
जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली के कारण उनसे जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण मौजूद थे।
Trending
- बदलता छत्तीसगढ़: वनोपज की चमक से संवरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- गंगरेल बांध के कायाकल्प की तैयारी, 65.50 करोड़ का मास्टर प्लान
- सफलता की नई इबारत: रायगढ़ के डोलनारायण ने जैविक मिर्च से कमाया बंपर मुनाफा
- सुशासन तिहार 2026 में गांव-गांव पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
- आमजन की सुरक्षा हेतु सुकमा कोतवाली क्षेत्र में डायल 112 सेवा प्रारम्भ
- छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगल से बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद
- कांकेर की युवती झारखंड में ‘बंधक’ से हुई मुक्त: नौकरी का झांसा या गलतफहमी? जानें क्या है पूरा मामला
- युवा आईएएस विश्वदीप ने संभाला जिले की कमान, विकास को मिलेगी नई गति


