Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका
- विलुप्त होती पहचान– भोपालपटनम की सदी पुरानी बांस शिल्प कला वजूद की जंग में
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को स्थानीय एनसीसी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में दिव्यांगजन एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कृत्रिम अंग निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी शामिल हाेकर उन्होंने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विधायक उसेंडी ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा…
7 दिसंबर की महापरीक्षा के लिए जन-जागरूकता की शुरुआत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में साक्षरता के विस्तार और शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर संबित मिश्रा ने उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से जिले के सभी चारों विकासखंडों के मुख्यालयों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामों में पहुंचकर आगामी 7 दिसंबर को होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन महापरीक्षा के लिए व्यापक जन-जागरूकता की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी असाक्षर व्यक्तियों को इस महापरीक्षा से जोड़कर उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी उईके, जिला विपणन अधिकारी तामेश नागवंशी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बीजापुर के नोडल अधिकारी छोटेलाल यादव शामिल रहे। अधिकारियों ने केंद्रों में खरीद व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता और किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर खरीदी से जुड़ी समस्याओं व संतुष्टि से अवगत हुए। समिति प्रबंधकों और…
सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में हुआ भव्य राज्य स्तरीय समारोह खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्र सरकार देश में एयरपोर्ट निजीकरण की अगली प्रक्रिया फिर शुरू करने जा रही है। इस चरण में 11 एयरपोर्ट्स को बंडल मॉडल पर निजी कंपनियों को देने का फैसला जल्द लिया जा सकता है। इस प्रक्रिया पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप एप्राइजल कमेटी (पीपीपी एसी) अंतिम फैसला लेगी। सीएनबीसी के अनुसार सरकार को ट्रांजैक्शन एडवाइजर की रिपोर्ट सौंप दी गई है जिससे पूरी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।कोशिश है कि एयरपोर्ट निजीकरण की यह नई प्रक्रिया अगले वित्त 26 के अंत तक पूरी कर ली जाए। इस बार सरकार पहली बार बड़े…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा। इस आयोजन में बस्तर संभाग के कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव के सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि समापन कार्यक्रम में वर्ष 2024 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस बार भी उनके आने की संभावनाएं हैं। वहीं बस्तर में आत्मसमर्पित नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवार के सदस्य भी बस्तर ओलंपिक 2025 में हिस्सा लेंगे। अलग-अलग जिले के करीब 600 से अधिक खिलाड़ीअलग-अलग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 12 माओवादीयो के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, INSAS राइफलें और 303 राइफलें सहित भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटने को पुष्टि करते हुए बताया बीजापुर सुरक्षा बल के DRG के 3 जवान शहीद हुए है 1. प्रधन आरक्षक मोनू वडाड़ी 2.आरक्षक दुकारू गोंडे 3.जवान रमेश सोड़ी मुठभेड़ में DRG के 02 जवान घायल हुए, हालांकि दोनों जवान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड अंतर्गत नियद नेल्लानार के ग्राम बोदागुड़ा और चीचोरड़गुडा में ग्रामीणों को 50 यूनिट बटेर का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रशासन की टीमें दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों तक पहुंचकर लगातार बटेर एवं चूजा वितरण अभियान चला रही हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का स्थायी साधन उपलब्ध हो रहा है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केन्द्रीय रिर्जव पलिस बल के जितेन्द्र कमार, कमाण्डेट, 80 वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में दरभा ब्लॉक जिला बस्तर के सुदूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दरभा. कोलेग, कंदानार, नेतानार, कोलावाडा, कवालीकलन, भद्रीमऊ, के आप-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से नवयुवक एवं युवतियों को बस्तर जिला से द्वितीय चरण में दक्षिण दिल्ली में मेरा युवा भारत केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु चयनित कर भेजा गया था जिन्होने कभी बस्तर से बाहर कदम ही नहीं रखा था। वापसी के बाद नवयुवक एवं युवतियों ने अवगत कराये कि पूर्व में हम यह समझते थे, कि हमारे इलाके मे जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा के पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने आज बड़ी सफलता अर्जित की। सुबह 9 बजे से चल रहे DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CoBRA एवं CRPF की संयुक्त सर्च ऑपरेशन टीम व नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुककर मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, 303 राइफलें सहित अन्य हथियार और पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मृत माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो…

