
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 12 माओवादीयो के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, INSAS राइफलें और 303 राइफलें सहित भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने घटने को पुष्टि करते हुए बताया बीजापुर सुरक्षा बल के DRG के 3 जवान शहीद हुए है
1. प्रधन आरक्षक मोनू वडाड़ी
2.आरक्षक दुकारू गोंडे
3.जवान रमेश सोड़ी
मुठभेड़ में DRG के 02 जवान घायल हुए, हालांकि दोनों जवान अब खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुठभेड़ क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी। अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें मौके के लिए रवाना कर दिया गया। सीनियर नक्सली छिपे हो सकते हैं, इसलिए तलाशी अभियान बेहद सतर्कता के साथ जारी है।ऑपरेशन पूर्ण होने के उपरांत विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


