खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में डिप्टी कलेक्टर एवं खाद्य अधिकारी उईके, जिला विपणन अधिकारी तामेश नागवंशी तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बीजापुर के नोडल अधिकारी छोटेलाल यादव शामिल रहे।
अधिकारियों ने केंद्रों में खरीद व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता और किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर खरीदी से जुड़ी समस्याओं व संतुष्टि से अवगत हुए। समिति प्रबंधकों और ऑपरेटरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की खरीदी व्यवस्था जिले में इस वर्ष ▪ 20,191 किसानों ने 43,428.35 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत कराया है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 30 उपार्जन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता खरीदी कार्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्रों में निम्नव्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं—
बैठने और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था सही तौल एवं समय पर भुगतान की गारंटी “टोकन तुम्हर ऐप” का व्यापक उपयोग “गेट पास ऐप” में 100% किसानों के फोटो अपलोड पूर्ण नए एवं पुराने बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता कलेक्टर कर रहे हैं निरंतर मॉनिटरिंग कलेक्टर संबित मिश्रा धान खरीदी कार्य की सतत समीक्षा कर रहे हैं और स्पष्ट निर्देश दिए हैं किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रहे किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता से किसानों में संतोष की भावना देखने को मिल रही है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


