खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को स्थानीय एनसीसी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में दिव्यांगजन एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कृत्रिम अंग निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी शामिल हाेकर उन्होंने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विधायक उसेंडी ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सहायता राशि तथा उपलब्ध लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को प्रोत्साहित किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित ट्राइसिकल दौड़ को विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। वहीं, दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने के उद्देश्य से जयपुर की तकनीकी टीम जगदलपुर से पहुंची थी, जिसने मौके पर ही जरूरतमंदों के लिए कृत्रिम अंगों का निर्माण किया। इस प्रक्रिया का निरीक्षण विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वयं किया। इस दाैरान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि माैजूद रहे।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


