खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिला प्रशासन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में कोंटा विकासखंड अंतर्गत नियद नेल्लानार के ग्राम बोदागुड़ा और चीचोरड़गुडा में ग्रामीणों को 50 यूनिट बटेर का निःशुल्क वितरण किया गया।
प्रशासन की टीमें दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों तक पहुंचकर लगातार बटेर एवं चूजा वितरण अभियान चला रही हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का स्थायी साधन उपलब्ध हो रहा है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन कर रही है, बल्कि ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित कर रही है। जिला प्रशासन का यह प्रयास अंचल के लोगों को वैकल्पिक आजीविका उपलब्ध कराकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


