खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा के पश्चिम बस्तर डिवीजन क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने आज बड़ी सफलता अर्जित की। सुबह 9 बजे से चल रहे DRG दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CoBRA एवं CRPF की संयुक्त सर्च ऑपरेशन टीम व नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुककर मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक सात माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं।
मुठभेड़ स्थल से SLR राइफलें, 303 राइफलें सहित अन्य हथियार और पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मृत माओवादियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में DRG बीजापुर के दो जवान शहीद हो गए प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर और आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर साथ ही DRG के जवान सोमदेव यादव घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है। वे अब खतरे से बाहर हैं और आगे के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।अभियान अभी भी जारी।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है तथा अतिरिक्त सुरक्षा जवान घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं। सुरक्षा बलों की संख्या पर्याप्त है और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर तलाशी अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने जानकारी दी कि ऑपरेशन जारी होने के कारण फिलहाल विस्तृत विवरण साझा करना संभव नहीं है। अभियान पूर्ण होने के बाद अधिकृत जानकारी उपयुक्त समय पर जारी की जाएगी।
Trending
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें – अरुण साव
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर


