खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आज 8 मई को जिला अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा काेंड़ागांव द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में काेंड़ागांव पुलिस के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने स्वयं रक्तदान कर समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेरित किया। काेंड़ागांव पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी, आईटीबीपी 29वीं वाहिनी के 6 जवान कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
काेंड़ागांव पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने रक्तदान के बाद कहा कि रक्तदान जीवनदान है। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस के जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हमारा प्रयास है कि समाज की सेवा में पुलिस हमेशा अग्रणी भूमिका निभाए। मैं सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूँ कि यह अभियान पूरे जिले में और भी अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।
रेडक्रॉस सोसायटी शाखा कोण्डागांव के पदाधिकारियों ने पुलिस एवं आईटीबीपी के सक्रिय सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया जायेगा। पुलिस का यह प्रयास “रक्तदान महादान” की भावना को मजबूत करने तथा जिले में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Trending
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
- ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिखेरी हजारों परिवारों में खुशियां; 5 वर्षों में 87 हजार से अधिक लोग बरामद
- विश्व रेडक्रॉस दिवस: कोण्डागांव में खाकी ने पेश की मानवता की मिसाल, SP समेत 20 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
- बेमौसम बारिश की मार, तेंदूपत्ता के बंडलों पर ‘दीमक’ का प्रहार; शासन को लाखों के नुकसान की आशंका


