Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सनसनी: पत्नी का इलाज करा रहे युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
- बस्तर के युवाओं के लिए नवाचार की अपार संभावना, नवाचार से करें क्षेत्र का विकास- ओ.पी. चौधरी
- प्रतिबंधित वन्य जीव कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता-विछोह की बौखलाहट में भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे हैं। श्री साहू ने बघेल पर उनके उस ताजा बयान को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की थी। श्री साहू ने बघेल के बयान को पूरे साहू समाज का अपमान बताया और कहा कि बघेल अपने इस बयान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिना शर्त माफी मांगें। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे उपलब्धिपूर्ण कायों की सराहना की है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में सतत पहल कर रहे हैं। बस्तर और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में वहाँ की संस्कृति और संस्कार को देखने के लिए होम स्टेज जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन हो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ, दुर्गम क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं एवं मूलभूत सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा आज शनिवार काे क्षेत्र का भ्रमण किया गया। कलेक्टर नम्रता बाइक के माध्यम से जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम आदिंगपार एवं धुरबेड़ा पहुची जिले के अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर जैन ने जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित ग्रामों में पहुंचकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं, शासकीय संस्थाओं के संचालन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया। धुरबेड़ा पहुंचकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज़ किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के कारण माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास,…
माता के दर्शन को लेकर देवांगन समाज सहित सर्व समाज में भारी उत्साह खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। देवांगन समाज मुंगेली के तत्वाधान में श्री विनायक गणेश उत्सव समिति एवं द लायन ग्रुप के माध्यम से 04 जनवरी रविवार की शाम माता परमेश्वरी के भव्य आगमन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया जा रहा है। माता के आगमन को लेकर पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है तथा देवांगन समाज सहित सर्व समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देवांगन समाज के पदाधिकारी ने बताया कि माता परमेश्वरी के भव्य आगमन हेतु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वयं अक्षर ज्ञान का पाठ पढ़ाया। यह क्षण केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं था, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व और मानवीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण था। कलेक्टर जैन ने अपने जीवन के संघर्ष, निरंतर प्रयास, लक्ष्य निर्धारण और उपलब्धियों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो अतीत की गलतियों को भविष्य की उपलब्धियों में बदल सकती है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा पुनर्वास केन्द्र में अक्षरज्ञान की कक्षाएं निरंतर संचालित की…
लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ेंगे आत्मसमर्पित नक्सली: नारायणपुर में विशेष मतदाता पंजीयन अभियान संपन्न
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के आत्मसमर्पित नक्सल प्रभावित हितग्राहियों के सर्वांगीण पुनर्वास एवं सामाजिक मुख्यधारा में पुनः एकीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नम्रता जैन, के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलीहूड कॉलेज नारायणपुर अंतर्गत संचालित पुनर्वास केन्द्र में निवासरत आत्मसमर्पित हितग्राहियों के मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु विशेष मतदाता पंजीयन अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत पुनर्वास केन्द्र में उपस्थित आत्मसमर्पित हितग्राहियों के मतदाता सूचि में नाम दर्ज कराने हेतु आवश्यक आवेदन फॉर्म पटवारी के माध्यम से पूर्ण कराए गए, जिससे वे अपने संवैधानिक मताधिकार…
*एनसीईआरटी मानकों के अनुरूप ही होगा पाठ्यपुस्तकों का मुद्रण* Panchayattantra24.com – रायपुर l छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण सम्बन्धित सभी निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनसीईआरटी के मानकों तथा राज्य शासन एवं एससीईआरटी के निर्देशों के अनुरूप लिए गए हैं। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि कक्षा 1 से 8 तक की पुस्तकों का पाठ्यक्रम एनसीईआरटी आधारित है तथा एनसीईआरटी और एससीईआरटी के बीच हुए अनुबंध में आंतरिक पृष्ठों के मुद्रण हेतु 80 जीएसएम कागज के उपयोग का स्पष्ट प्रावधान है। इस अनुबंध में यह भी उल्लेख है…
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा विभिन्न समसामयिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।। मुख्यमंत्री साय ने कहा, प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम ने छत्तीसगढ़ को संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयाँ प्रदान की। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक नेतृत्व का साक्षात परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नितिन जी के ऊर्जावान नेतृत्व…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। राज्य के वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वनकर्मियों को कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध मजबूत प्रकरण तैयार नहीं हो पाता, जिससे वे आसानी से छूट जाते हैं। विधिक साक्षरता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसी स्थिति से बचने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार वन विभाग के कर्मचारियों…

