खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे उपलब्धिपूर्ण कायों की सराहना की है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की दिशा में सतत पहल कर रहे हैं। बस्तर और सुदूर वनांचल क्षेत्रों में वहाँ की संस्कृति और संस्कार को देखने के लिए होम स्टेज जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। भोरमदेव, स्वदेश दर्शन योजना के तहत 146 करोड़ रुपए खर्च करके वहाँ जो विकास कार्य होंगे, डोंगरगढ़, बम्लेश्वरी, महामाया और दन्तेश्वरी सहित सभी प्रमुख स्थलों में स्थित पीठों में जिस तरह विकास के कार्य चल रहे हैं, निश्चित ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ पर्यटन के क्षेत्र में एक नया हब बनने जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


