खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा पुनर्वास केन्द्र में आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वयं अक्षर ज्ञान का पाठ पढ़ाया। यह क्षण केवल एक शैक्षणिक गतिविधि नहीं था, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व और मानवीय दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण था। कलेक्टर जैन ने अपने जीवन के संघर्ष, निरंतर प्रयास, लक्ष्य निर्धारण और उपलब्धियों के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को यह संदेश दिया कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो अतीत की गलतियों को भविष्य की उपलब्धियों में बदल सकती है।
कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा पुनर्वास केन्द्र में अक्षरज्ञान की कक्षाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं, जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा धैर्य, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ युवाओं को शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन कक्षाओं का उद्देश्य युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है। इस परिवर्तन यात्रा में पुनर्वास केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग (डिप्टी कलेक्टर सह एसडीएम, ओरछा) द्वारा भी युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ जीवन के उद्देश्य, सकारात्मक सोच, अनुशासन और लक्ष्य प्राप्ति का मंत्र निरंतर दिया जा रहा है। साथ ही, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज नारायणपुर में संचालित पुनर्वास केन्द्र के प्रभारी अधिकारी मानकलाल अहिरवार (जिला रोजगार अधिकारी सह सहायक परियोजना अधिकारी) द्वारा भी युवाओं को नियमित रूप से अक्षरज्ञान प्रदान कर मार्गदर्शन किया जा रहा है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


