खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सत्ता-विछोह की बौखलाहट में भाषायी और वैचारिक दीवालिएपन की सारी हदें लांघ रहे हैं। श्री साहू ने बघेल पर उनके उस ताजा बयान को लेकर तीखा हमला बोला, जिसमें बघेल ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से की थी। श्री साहू ने बघेल के बयान को पूरे साहू समाज का अपमान बताया और कहा कि बघेल अपने इस बयान के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिना शर्त माफी मांगें।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग, विशेषकर तेली समाज के लिए कांग्रेसियों के भीतर कितनी नफरत भरी हुई है, बघेल के ताजा विषवमन से यह एक बार फिर साबित हो गया है। दरअसल मोहब्बत की दुकान के ढिंढोरची इस तरह का विषवमन करके कांग्रेस के सियासी डीएनए का प्रदर्शन ही कर रहे हैं। कभी राहुल गांधी ‘सारे मोदी चोर’ कहकर तेली समाज का अपमान करते हैं तो अब बघेल ने उसी कांग्रेस-कल्चर का परिचय दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे


