Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Author: Khabar World
देश में बकरीद का त्योहार आज 7 जून 2025 को है। इस दिन जानवर की कुर्बानी का महत्व है। बकरीद की नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है। जानें इस्लाम में किन पर फर्ज नहीं है कुर्बानी। बकरीद 2025 बकरीद इस्लाम का दूसरा सबसे अहम त्योहार माना जाता है। जिसे इस्लामिक महीने जिल-हुज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। बकरीद का पर्व कुर्बानी से जुड़ा है। इस दिन सुबह नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है। इस्लाम कुर्बानी को लेकर क्या कहता है। किन लोगों पर कुर्बानी फर्ज (अनिवार्य) है और किन पर नहीं। मुस्लिम जानकारों…
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड में जबरदस्त हुंकार भरी है। इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 319 बना लिए। पहले दिन के स्टार रहे केएल राहुल जिन्होंने इंग्लैंड दौरे का आगाज शतक लगाकर किया। उन्होंने 168 गेंद में 116 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल ने करुण नायर (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत…
नई दिल्ली। ‘हाउसफुल 5’ इंडिया की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई करते हुए कमाल का रिकॉर्ड सेट किया है। ये कमाल का रिकॉर्ड इसलिए नहीं है क्योंकि फिल्म ने बहुत बड़ी ओपनिंग ली है। बल्कि ये रिकॉर्ड परंपरा, प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। असल में फिल्म ने ओपनिंग डे पर जैसे ही 25 करोड़ रुपये की कमाई की वैसे ही इसने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जिस पर शायद खुद मेकर्स का भी ख्याल न गया हो। अगर आप एक्साइटेड हो रहे हैं कि आखिर ये कौन सा रिकॉर्ड…
नई दिल्ली। गर्मियों में फालसा को बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह फल शरीर को ठंडक देता है। अगर आप फालसा का शरबत बनाकर पिएं, तो सेहत को दोगुना फायदा हो सकता है। फालसे का खट्ठा-मीठा शबत चिलचिलाती धूप से राहत दिला सकता है और शरीर के हाइड्रेशन को बेहतर कर सकता है।कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का अहसास देता है। इसे घर पर तैयार किया जा सकता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी से मुलाकात कर रायपुर लौट आए है, माना एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “कल प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करके छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का मौका मिला। बोधघाट परियोजना और रिवर इंटरलिंकिंग पर चर्चा हुई। इससे कुल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी और बोधघाट परियोजना से 125 मेगावाट बिजली भी पैदा होगी। हम नक्सलवाद से मज़बूती से लड़ रहे हैं, उसके बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां रुक गई हैं, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार थम गई है और वह नारायणपुर व कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है। बीते 6 दिनों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी…
छत्तीसगढ़ में कोरोना फिर से सक्रिय: एक दिन में 17 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 50, रायपुर बना हॉटस्पॉट
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मामला सामने आया है। जांच और निगरानी तेज, रैपिड रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, अब तक प्रदेशभर में कुल 1183 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिनमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज ईद-उल-अजहा (बक़रीद) का जश्न मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के ईदगाह भाटा में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सुबह 10 बजे नमाज अदा करेंगे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि बकरे की क़ुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और सार्वजनिक स्थानों पर खून न फेंकें, बल्कि उसे गड्ढे में दफन करें। उन्होंने सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने और पड़ोसियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली से वापस लौटेंगे। वह सुबह 8:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके बाद राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह, कबीर जयंती महोत्सव, गौ ग्राम जन जागरण यात्रा समापन समारोह और राष्ट्रीय आम महोत्सव में शामिल होंगे।
KWNS – नई दिल्ली l छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और…

