देश में बकरीद का त्योहार आज 7 जून 2025 को है। इस दिन जानवर की कुर्बानी का महत्व है। बकरीद की नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है। जानें इस्लाम में किन पर फर्ज नहीं है कुर्बानी।
बकरीद 2025
बकरीद इस्लाम का दूसरा सबसे अहम त्योहार माना जाता है। जिसे इस्लामिक महीने जिल-हुज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। बकरीद का पर्व कुर्बानी से जुड़ा है। इस दिन सुबह नमाज के बाद जानवर की कुर्बानी दी जाती है।
इस्लाम कुर्बानी को लेकर क्या कहता है। किन लोगों पर कुर्बानी फर्ज (अनिवार्य) है और किन पर नहीं। मुस्लिम जानकारों के अनुसार, जिनके पास 50 हजार से अधिक रकम है उन पर कुर्बानी फर्ज है।
जिन पुरुष-महिला के पास 50 हजार की रकम या उसके बराबर सोना है, उन पर कुर्बानी फर्ज की गई है। जो लोग हैसियत होने पर भी बकरीद में कुर्बानी नहीं करते उसे गुनाहगार माना जाता है।
इस बात का ध्यान रखें कि कुर्बानी दिखावा नहीं है। इसे बस अल्लाह की इबादत समझकर करना चाहिए। इसलिए अपनी हैसियत के मुताबिक जानवर लेकर भी कुर्बानी कर सकते हैं।
ऐसे लोग जो गरीब हैं और जानवर की कुर्बानी नहीं दे सकते, उन पर कुर्बानी फर्ज नहीं है। इसके साथ ही दिव्यांग, पांच साल के कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर कुर्बानी फर्ज नहीं है।
बकरीद पर कुर्बानी की परंपरा पैगंबर मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के समय से चली आ रही है। कुर्बानी को इस्लाम का अहम हिस्सा माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि कुर्बानी का उद्देश्य गोश्त खाना नहीं बल्कि फर्ज होना चाहिए।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


