
नई दिल्ली। गर्मियों में फालसा को बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह फल शरीर को ठंडक देता है। अगर आप फालसा का शरबत बनाकर पिएं, तो सेहत को दोगुना फायदा हो सकता है। फालसे का खट्ठा-मीठा शबत चिलचिलाती धूप से राहत दिला सकता है और शरीर के हाइड्रेशन को बेहतर कर सकता है।कई पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद गर्मियों में ताजगी का अहसास देता है। इसे घर पर तैयार किया जा सकता है।
फालसा में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए फायदेमंद हैं। पोटैशियम, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन सी भी पाया जाता है। यह इंफेक्शन और एलर्जी से निजात पाने में मदद करता है। पोषक तत्वों से भरपूर फालसा की तासीर ठंडी होती है। यह शरबत आम लोगों के साथ गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिल सकती है। फालसा का शरबत पीने से शरीर की गर्मी कम होती है। यह लू से बचाता है और शरीर का तापमान संतुलित रखता है। गर्मियों में अधिक पसीना और डिहाइड्रेशन से थकान हो जाती है, ऐसे में फालसा शरबत ताजगी और राहत देने वाला प्राकृतिक पेय है।
फालसा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसका शरबत गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। रोजाना एक गिलास फालसा शरबत पीने से भूख भी अच्छी लगती है। इसके अलावा फालसा में पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा कम होता है। फालसा में मौजूद एंथोसायनिन्स और अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, जिससे कैंसर, त्वचा की उम्र बढ़ने और अन्य रोगों का खतरा घटता है। फालसा का शरबत संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।
गर्मी में थकान और कमजोरी आम समस्या होती है। फालसा का शरबत शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और मांसपेशियों में ताकत लाता है। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जो बिना नुकसान पहुंचाए शरीर को एक्टिव बनाए रखती है। फालसा का शरबत खून साफ करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर निखार आता है। यह त्वचा को हेल्दी बनाता है और मुंहासे, फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से राहत देता है। इसके अलावा यह खून की कमी यानी एनीमिया से राहत दिलाने में भी सहायक होता है। फालसा का शरबत मूत्र संबंधी विकारों जैसे पेशाब में जलन, बार-बार पेशाब आना आदि में राहत देता है। यह किडनी को डिटॉक्स करता है और संक्रमण से बचाता है।
अब सवाल है कि फालसा का शरबत कैसे बनाएं? फालसा का शरबत बनाने के लिए 100 ग्राम फालसा लें और अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें मिक्सी में थोड़े पानी और एक चुटकी काला नमक व चीनी के साथ पीस लें। फिर छानकर बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। इस तरह आप मिनटों में फालसा का शरबत बनाकर पी सकते हैं। फालसा का शरबत सिर्फ एक स्वादिष्ट ड्रिंक नहीं, बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह शरीर को लाभ पहुंचाता है। गर्मियों में इसे नियमित रूप से पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडा रखने और कई रोगों से बचाव करने का प्राकृतिक तरीका है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। K.W.N.S.इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।


