खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां रुक गई हैं, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की रफ्तार थम गई है और वह नारायणपुर व कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में रायपुर और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हो पाई है।
बीते 6 दिनों में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ी है। सोमवार को केवल तीन जगहों पर और मंगलवार को महज एक जगह पर 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में बुधवार को हल्के बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
23 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवा चलने की चेतावनी
मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत प्रदेश के 23 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार भी हैं। कोरबा को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश लगभग थमी हुई है।
रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान
पिछले 24 घंटों में राजधानी रायपुर का तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं, कोरबा में न्यूनतम 10 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो इकलौती राहतभरी बारिश थी।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


