नई दिल्ली। गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है। गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं। ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना। सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है। अव सवाल है कि क्या यह सच है या सिर्फ मिथक है?
यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। प्याज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं। कच्चा प्याज खाने से पसीना आने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है। यही कारण है कि गर्मियों में सलाद के रूप में प्याज खाने की सलाह दी जाती है।
डाइटिशियन ने बताया कि यह समझना जरूरी है कि प्याज अकेले लू से पूरी तरह बचाव नहीं कर सकता। लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना। पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है। प्याज को आप एक सपोर्टिंग फूड के रूप में जरूर शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे ही पूरी सुरक्षा मान लेना सही नहीं होगा। अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खानपान में संतुलन रखना बेहद जरूरी है। हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें। साथ ही ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें। दोपहर के समय बाहर जाने से बचना भी एक महत्वपूर्ण सावधानी है।
एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज गर्मियों में एक उपयोगी और हेल्दी फूड जरूर है, जो शरीर को कुछ हद तक ठंडक देने में मदद करता है, लेकिन लू से बचाव के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। सही खानपान, पर्याप्त पानी और सावधानी ही आपको इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपको लू के लक्षण नजर आएं, तो इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना ट्रीटमेंट कराएं।
Trending
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस


