नई दिल्ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड में जबरदस्त हुंकार भरी है। इंडिया ए ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 319 बना लिए। पहले दिन के स्टार रहे केएल राहुल जिन्होंने इंग्लैंड दौरे का आगाज शतक लगाकर किया। उन्होंने 168 गेंद में 116 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया।
केएल राहुल ने करुण नायर (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (52) के साथ चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा।
वहीं पहले दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाद क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए तो जॉर्ज हिल ने दो और फरहान अहमद को एक भारतीय बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
बता दें कि इंग्लैंड में दो शतक लगा चुके राहुल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर सदस्य हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले शतकीय पारी खेल कर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत में रक्षात्मक रवैया अपना कर 102 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसके बाद तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अगले 49 गेंद में शतक पूरा किया।
राहुल ने अबतक 58 टेस्ट में 33.57 की औसत से रन बनाये हैं लेकिन उन्हें अधिकांश सफलता शीर्ष क्रम में मिली है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


