खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कुल 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में सक्रिय मामलों (Active Cases) की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मामला सामने आया है।
जांच और निगरानी तेज, रैपिड रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, अब तक प्रदेशभर में कुल 1183 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, जिनमें से 50 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीर संकेत मानते हुए निगरानी और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
जिलावार स्थिति इस प्रकार है:
रायपुर – 31 संक्रमित
बिलासपुर – 12 संक्रमित
दुर्ग – 5 संक्रमित
बालोद – 1 संक्रमित
बस्तर – 1 संक्रमित
मरीजों की हालत स्थिर, सावधानी जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल ज्यादातर मरीजों की हालत स्थिर है और उनमें केवल हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और सतर्कता बेहद आवश्यक है। समय रहते लक्षणों की पहचान और परीक्षण बेहद जरूरी है।
जांच और निगरानी तेज, रैपिड रिस्पॉन्स टीम अलर्ट पर
राज्य सरकार ने कोरोना की संभावित वापसी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। सभी जिलों में RTPCR और RAT जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। साथ ही रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की अपील:
लोगों से अपील की गई है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, भीड़भाड़ से बचें, मास्क पहनें और हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करते रहें।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनसामान्य को सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके और स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


