खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां सोमवार सुबह से ही राजधानी में आसमान बादलों से घिरा हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों में सुकमा और जगरगुंडा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई, वहीं राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में न्यूनतम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका जैसी कई सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट भी शुरू हो सकती है। राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
Trending
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस


