Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छालीवुड फिल्म डॉयरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहित साहू ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि फिल्म निर्माता पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसे जबरन उज्जैन ले जाकर शादी की गई। आरोप के अनुसार, दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहित साहू और लहूलुहान अवस्था…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के साथ-साथ जशपुर जिले में भी सभी धान खरीदी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा निवासी कृषक विजय प्रताप ने धान विक्रय के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र में उन्हें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धान की परंपरागत खेती के लिए पहचाने जाने वाला रत्नागर्भा जिला धमतरी अब कृषि नवाचार, जल संरक्षण और टिकाऊ खेती की दिशा में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है। वर्षों से धान-प्रधान खेती पर निर्भर इस जिले में पहली बार बड़े पैमाने पर फसलचक्र परिवर्तन को व्यवहार में उतारा गया है। इसके तहत कम जल मांग वाली, अधिक लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल फसलों को बढ़ावा दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप तिलहन और दलहन फसलों का रकबा तेजी से बढ़ा है तथा मूंगफली और सूरजमुखी जैसी नई फसलों की सफल शुरुआत हुई है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में फसलचक्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती एवं हरित ऊर्जा से जोड़ते हुए ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है। योजना के माध्यम से आम उपभोक्ता अब केवल बिजली उपभोगकर्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं। योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बेन्द्रिडीह निवासी सतेंद्र साहू हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप…
मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपने को मिली उड़ान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आदिवासी बहुल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के छोटे से गांव सिंगरायटोला में एक साधारण सी झोपड़ी में पल रहे सपनों को आज नई उड़ान मिली है। यहां रहने वाले निर्माण श्रमिक जयगोपाल मेश्राम रोजाना कड़ी मेहनत कर ईट-पत्थरों से इमारतें खड़ी करते हैं, लेकिन उनके दिल में हमेशा एक ही सपना रहा उनकी बेटी पढ़-लिखकर एक बेहतर और सम्मानजनक जीवन जिए। आर्थिक समस्याओं के बीच भी उन्होंने कभी अपनी बेटी कुमारी खुशबू की पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया। मेहनत, लगन और पिता के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत इकनार गांव में 2 धर्मांतरित परिवार के लगभग 15 से 16 लोगों के साथ अचानक पहुंची भीड़ ने इनके घर में तोड़फोड़ कर मारपीट कर दी । सामान को घर से बाहर फेंक दिया, राशन तक जला दिया गया है। मारपीट में घायल हुए कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है । जिसका वीडियो आज गुरूवार काे सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के करीब गांव के ही कुछ लोगों की भीड़ धर्मांतरित 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। 18 घंटे बाद आज गुरूवार काे मां-बेटी की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। मां के साथ दुधमुंही बच्ची टावेल से बंधी मिली है, पिता और एक बच्चे की तलाश जारी है। नाव में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित होगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभ्यारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ ‘ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन’ (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है। ऐतिहासिक रूप से इस पक्षी की उपस्थिति बारनवापारा में पहले भी दर्ज की गई थी, जब वर्ष 2015-16 में विख्यात पक्षी विशेषज्ञ ए.एम.के. भरोस ने इसे देखा था। उसके बाद से यह प्रजाति यहाँ से ओझल रही थी, जिससे अब इसकी पुनः वापसी वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से एक बड़ा रिकॉर्ड मानी जा रही है। इस दुर्लभ पक्षी की साइटिंग…

