खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में झांककर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। जिसके बाद बिना देर किए ग्रामीणों ने कुएं से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि बच्ची ने डायपर पहना हुआ था, जिसके चलते बच्ची कुएं के पानी में डूबने से बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
कुएं से बाहर निकालते ही मासूम को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण बच्ची की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और खुले कुओं को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


