खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के साथ-साथ जशपुर जिले में भी सभी धान खरीदी केंद्रों पर शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।
जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड स्थित धान खरीदी केंद्र में ग्राम घटमुंडा निवासी कृषक विजय प्रताप ने धान विक्रय के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि केंद्र में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में बारदाना और समय पर धान की तौल होने से पूरा कार्य सरल और सुविधाजनक रहा।
कृषक विजय प्रताप ने बताया कि धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगात्मक है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। इससे किसानों का समय बच रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुदृढ़ धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और इसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि धान खरीदी का कार्य समयबद्ध, व्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से पूर्ण किया जा सके।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे


