खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छालीवुड फिल्म डॉयरेक्टर मोहित साहू पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि प्रेम प्रसंग और शादी को लेकर हुए विवाद के दौरान मोहित साहू ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि फिल्म निर्माता पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसे जबरन उज्जैन ले जाकर शादी की गई।
आरोप के अनुसार, दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहित साहू और लहूलुहान अवस्था में युवती दिखाई दे रही है।
मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


