खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। 18 घंटे बाद आज गुरूवार काे मां-बेटी की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला है। मां के साथ दुधमुंही बच्ची टावेल से बंधी मिली है, पिता और एक बच्चे की तलाश जारी है। नाव में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था।
सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। विदित हाे कि इंद्रावती नदी के पार स्थित दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए पीडीएस राशन लाने या बाजार आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। इस नदी के घाटों पर नाव पलटने से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है, यह सिलसिला अनवरत जारी है।
Trending
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर


