Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में पर्यटन निगम मंडल की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा पर्यटन क्षेत्र को भी नई दिशा मिल रही है।…
*दिव्यांग धरम सिंह पटेल और उलख राम पटेल चेहरे पर लौटी मुस्कान* KWNS – टेकेश्वर दुबे-कवर्धा l उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय कवर्धा में दो दिव्यांग लाभार्थियों को स्कूटी का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम अमरौडी निवासी श्री धरम सिंह पटेल और ग्राम खिरसाली निवासी श्री उलख राम पटेल को स्कूटी की चाबी सौंपकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम करना है। स्कूटी मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा होगी तथा वे अपने कार्यों को…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन के अवसर पर अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर तथा शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के…
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का कांग्रेस की करतूत पर तीखा हमला, कहा : कांग्रेस उन तरीकों से काम करती दिख रही है जो भारत के दुश्मनों के हितों को पूरा करते हैं* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर…
KWNS -प्रिया पाठक,रायपुर l छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई है। आज 21 फरवरी को दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में हलचल शुरू हो गई है। इस साल परीक्षा के लिए 6,839 स्कूलों से 3,21,571 स्टूडेंट एग्जाम देंगे। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारी शुरू हो गई है। राज्यभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अकेले रायपुर में 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर मनोबल बढ़ाते नजर आए। वहीं दूसरी ओर परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ हल्की घबराहट भी दिख…
KWNS – नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास के लिए सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।” सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में आज 21 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत दोपहर 03:30 बजे कार्यकर्ता भारत माता चौक, शंकर नगर, रायपुर में एकत्रित होंगे, जहाँ से रैली के रूप में राजीव भवन पहुँचकर घेराव किया जाएगा।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। बगिया स्थित अपने पैतृक निवास पहुँचने के बाद वे परिवारजनों के साथ विधि-विधान से आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा और पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश की…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के सक्षम, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज चारों दिशाओं में तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंत्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की नीतियाँ सर्वसमावेशी विकास की भावना पर आधारित हैं। आज प्रदेश का कोई भी वर्ग विकास की धारा से अछूता नहीं है। चाहे युवा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के दूरदर्शी, संवेदनशील और निर्णायक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज तीव्र गति से विकास के नए शिखरों को छू रहा है और देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपना सशक्त स्थान बना रहा है। नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, आधारभूत संरचना, पर्यटन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार तथा ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो…

