KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की अध्यक्ष नीलू शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के दूरदर्शी, संवेदनशील और निर्णायक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज तीव्र गति से विकास के नए शिखरों को छू रहा है और देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में अपना सशक्त स्थान बना रहा है।
नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, आधारभूत संरचना, पर्यटन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार तथा ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाएँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर उतरकर आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग—युवा, महिला, किसान, श्रमिक एवं व्यापारी—अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त और उत्साहित दिखाई दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक अत्यंत सरल, कर्मयोगी, प्रभावशाली और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी नेता हैं, जिनकी कार्यशैली पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण है। उनके नेतृत्व में कार्य करना हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और सौभाग्य की बात है। ऐसा जननायक मुख्यमंत्री मिलना पूरे प्रदेश के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है।
नीलू शर्मा ने भगवान से प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम ऊर्जा एवं निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए स्वर्णिम अध्याय लिखता रहेगा तथा आने वाले समय में देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।


