KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अभद्र एवं अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में आज 21 फरवरी को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 03:30 बजे कार्यकर्ता भारत माता चौक, शंकर नगर, रायपुर में एकत्रित होंगे, जहाँ से रैली के रूप में राजीव भवन पहुँचकर घेराव किया जाएगा।


