KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर lमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन सादगी, आस्था और पारिवारिक वातावरण में मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। बगिया स्थित अपने पैतृक निवास पहुँचने के बाद वे परिवारजनों के साथ विधि-विधान से आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा और पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना की जाएगी।
मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस बार भी अत्यंत सादगी और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जा रहा है। गृह ग्राम में स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम लगभग सवा पाँच बजे पुनः हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे, जहाँ वे शासकीय कार्यों में पुनः व्यस्त हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के लिए रवाना हुए। बगिया स्थित अपने पैतृक निवास पहुँचने के बाद वे परिवारजनों के साथ विधि-विधान से आयोजित सत्यनारायण व्रत कथा और पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। इस दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनता के कल्याण की कामना की जाएगी।
मुख्यमंत्री का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस बार भी अत्यंत सादगी और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जा रहा है। गृह ग्राम में स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
कार्यक्रम के अनुसार धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत मुख्यमंत्री शाम लगभग सवा पाँच बजे पुनः हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे, जहाँ वे शासकीय कार्यों में पुनः व्यस्त हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर प्रदेशभर से उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।


