Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
- मई में लगेगा मलमास, इस तिथि से पहले निपटा लें मांगलिक कार्य, फिर एक माह तक नहीं होगा कोई शुभ कार्य
- MI की एक और शर्मनाक हार, अब प्लेऑफ से बाहर! चेपॉक में CSK ने 8 विकेट से धो डाला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बीजेपी कार्यालय कांसाबेला में “मन की बात” सुनेंगे। दोपहर 12.10 को रायपुर के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री निवास में उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 6 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। रात करीब 8:40 बजे को बिलासपुर रिवर व्यू में वंदेभारत कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साय रात्रि विश्राम न्यू सर्किट हाउस बिलासपुर में करेंगे।
नवा रायपुर में “चित्रोत्पला फिल्म सिटी” एवं “ट्रायबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर” का भूमि पूजन सम्पन्न
₹400 करोड़ की मेगा परियोजना से बदलेगा छत्तीसगढ़ का फिल्म टूरिज्म परिदृश्य, नवा रायपुर में हुआ भूमि पूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को मिला फिल्म एवं कल्चर का वैश्विक मंच KWNS – छत्तीसगढ़ में फिल्म टूरिज्म एवं आधुनिक पर्यटन अधोसंरचना के विकास की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। नवा रायपुर में प्रस्तावित **“चित्रोत्पला फिल्म सिटी”** एवं **“ट्रायबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर”** परियोजनाओं का **भूमि पूजन आज विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ**। यह आयोजन राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म एवं सांस्कृतिक मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर…
KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर– छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, को रायपुर स्थित सालिम हॉस्टल में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे एवं IFWJ के पर्वेक्षक राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर सोनपिपरे के निर्देशन में सदस्यों की सलाह पर किया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कुलवंत सलूजा, राजेश मिश्रा, बसंत सचदेव, आशीष कंठले, ममता सिंह, विप्लव दत्ता, सोनकुमार सिन्हा, नोहर सिन्हा, उमाशंकर दिवाकर, तामेश्वर खरे, राजेन्द्र कुमार पालीवाल, रामकुमार टंडन, अमित कुमार मिश्रा, हरीश तिवारी, आशीष…
*कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, बागबहार में एसडीएम (लिंक कोर्ट) सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं* KWNS – रायपुर, 24 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नक्सलवाद, जो कभी छत्तीसगढ़ के लिए गंभीर चुनौती था, अब तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के हर क्षेत्र में अब तेजी से विकास कार्य किए जा रह है। श्री साय आज जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में लगभग 51.73 करोड़ रुपए लागत के विकास…
KWNS – रायपुर l रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत श्यामलाल चतुर्वेदी मंडप में आज “नई पीढ़ी की फिल्मी दुनिया” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभिनेता श्री सत्यजीत दुबे, अभिनेत्री सुश्री टी. जे. भानु, विधायक एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री अनुज शर्मा तथा सुश्री सुविज्ञा दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परिचर्चा के दौरान श्री अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा अत्यंत सरल और सहज है, जिसे संवाद के माध्यम से और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय महिलाओं की सशक्त भूमिका का है, जहां सिनेमा और समाज दोनों क्षेत्रों में…
KWNS – रायपुर l रायपुर के गौरवशाली आयोजन रायपुर साहित्य उत्सव ने अपनी भव्यता और वैचारिक गंभीरता से प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के साहित्यिक और बौद्धिक जगत में एक सशक्त पहचान बनाई है। उत्सव के विभिन्न सत्रों के बीच ‘भारत का बौद्धिक विमर्श’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, जिसने बुद्धिजीवियों, युवाओं और श्रोताओं को गहन विचार के लिए प्रेरित किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात विचारक एवं लेखक श्री राम माधव रहे। उन्होंने अपने संतुलित और तार्किक वक्तव्य के माध्यम से भारतीय चेतना को आधुनिक संदर्भों में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।…
*दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे सम्मानित* *डिप्टी सीएम साव एवं कलेक्टर ने दी बधाई* KWNS – मुंगेली l प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना से मुंगेली नगर के दाउपारा निवासी श्री बाबूलाल बुनकर की तकदीर बदल गई है। श्री बुनकर को उनकी ईमानदारी, परिश्रम और आत्मनिर्भरता के लिए दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। श्री बुनकर पेशे से मोटर साइकिल मैकेनिक हैं और अत्यंत सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने जीवन को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। नगर पालिका परिषद मुंगेली के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि…
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. बोले-बंदूक की सत्ता क्षणिक संविधान की सत्ता स्थायी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 41 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व नही मनाया गया, वहां इस 26 जनवरी को पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीते एक साल में नक्सलियों के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में सुरक्षाबलों ने 58 नए सुरक्षा और सुविधा कैंप स्थापित किए हैं। इनमें से 53 कैंप ऐसे हैं, जहां पहले एक बार गणतंत्र दिवस मनाया जा चुका है जबकि 41 कैंप यानी गांव ऐसे हैं, जहां पहली बार कोई राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। (एक कैंप यानी…
फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि प्रेमलता पदमाकर ने ली परेड की सलामी खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिला बेमेतरा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी को प्रातः बेसिक स्कूल मैदान में गरिमामय एवं भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के पश्चात सांसद बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम दिए गए संदेश का वाचन करेंगे। समारोह के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य परेड तथा विभिन्न…
पूर्व में मुरिया दरबार के दौरान एक उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में युवक की हत्या, अब उपमुख्यमंत्री के आने से पहले दंतेश्वरी मंदिर में चोरी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर कहा है कि विष्णु के सुशासन में अब हिन्दुओं की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी भी सुरक्षित नहीं है। अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे इस महापाप को करने से भी नहीं घबरा रहे हैं, जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की भाजपा सरकार है, जो आज शासन और प्रशासन को आयोजनों और…

