Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भानुप्रतापपुर में माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी
- कांकेर-नारायणपुर सरहद पर बड़ा आईईडी विस्फोट; DRG के 3 जवान शहीद, 1 घायल
- वाटर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- परीक्षा के बोझ ने छीनी एक और जिंदगी; 10वीं में दोबारा फेल होने पर 17 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड
- भीषण गर्मी में काल बनी नदी, डूबने से दो मासूमों की मौत; गांव में छाया सन्नाटा
- रायपुर में IPL का महासंग्राम: 10 और 13 मई को भिड़ेंगी दिग्गज टीमें, कल से खुल रहा है ‘टिकट विंडो’
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली हुड़दंग के दौरान युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद समाज के लोगों में आक्रोश का माहौल है। समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आरंग में होली हुड़दंग के दौरान नीरज लोधी नामक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक नीरज लोधी आरंग के साहू पारा का निवासी है। युवक की हत्या के बाद लोधी समाज के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। होली पर्व से ठीक पहले चांदनी-बिहारपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कारर्वाई करते हुए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जप्त किया है। इस कारर्वाई ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मकरोहट क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलों के माध्यम से चार युवक दो बोरियों में शराब भरकर बिक्री के उद्देश्य से बिहरपुर की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी नवा टोला चेक पोस्ट को पार करते हुए…
नई दिल्ली। रंगों को त्योहार होली 4 मार्च को मनाया जाने वाला है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस त्योहार के रंग में मदमस्त रहते हैं। इस दिन लोग अपनों के साथ बिना किसी चिंता फिक्र के बस रंगों से खेलते, नाचते और गाते हैं। लेकिन समस्या तब शुरू होती है, जब इन रंगों को त्वचा और बालों से निकाला जाता है। होली खेलने वाले कई लोगों को बाद में त्वचा और सिर की त्वचा (स्कैल्प) में जलन या परेशानी की समस्या होती है। मैक्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पंचशील पार्क में डर्मेटोलॉजी प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉक्टर निधि रोहतगी ने बातचीत में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोगल में एक पिता ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 25 वर्षीय बेटे की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दूर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कल मंगलवार को प्रार्थिया अंजलि टंडन ने थाना पटेवा में अपने पति प्रेम प्रकाश टंडन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंजलि ने बताया कि उसके पति 2 मार्च की रात को अपने पिता के घर ग्राम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना मंहगा पड़ गया। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शराब के नशे में चूर नजर आ रहे हैं। मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, पूरा मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह शराब के नशे में छोटे बच्चों की क्लास लेते दिखाई देते हैं, जिसकी शिकायत के बाद जांच में सामने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश के आसार नहीं हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5°से. राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°से. अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वीडियो पोस्ट कर CM साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है तथा हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता की जीत और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है। होली के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया है। सांसद अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक गौरव और एकता का प्रतिबिंब है। यह पर्व ऊंच-नीच, भेदभाव और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस त्यौहार को…
डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम (Amended BharatNet Program – ABP) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएँ उपलब्ध कराने में सक्षम होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह…

