खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोगल में एक पिता ने मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही 25 वर्षीय बेटे की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दूर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब कल मंगलवार को प्रार्थिया अंजलि टंडन ने थाना पटेवा में अपने पति प्रेम प्रकाश टंडन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंजलि ने बताया कि उसके पति 2 मार्च की रात को अपने पिता के घर ग्राम गोगल गए थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। पुलिस ने जब परिजनों से बारीकी से पूछताछ की, तो परतें खुलने लगीं। जांच में पाया गया कि मृतक प्रेम प्रकाश टंडन (उम्र 25 वर्ष), जो कि ग्राम लखनपुर का निवासी था, अपने पिता गंगाराम टंडन के बुलाने पर 2 मार्च की रात करीब 10:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गोगल स्थित ऐश ब्रिक फैक्ट्री गया था।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि पिता-पुत्र के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पिता गंगाराम टंडन (उम्र 51 वर्ष) ने बांस के डंडे से अपने बेटे प्रेम प्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण प्रेम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बेटे के शव को घर से करीब 1 किलोमीटर दूर एक सूनसान खेत में फेंक दिया था। पटेवा पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मर्ग कायम करते हुए हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।
आरोपी पिता गंगाराम टंडन को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


