खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने होली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक गौरव और एकता का प्रतिबिंब है। यह पर्व ऊंच-नीच, भेदभाव और वैमनस्य को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस त्यौहार को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि रंगों का यह उत्सव छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। श्री अग्रवाल ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे रसायनों के स्थान पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और हुड़दंग से बचते हुए शालीनता के साथ पर्व मनाएं।उन्होंने कहा कि, “छत्तीसगढ़ की माटी का स्वभाव ही प्रेम और अपनत्व है। आइए, इस होली पर हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करें और समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।” बृजमोहन अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि गुलाल की महक और रिश्तों की मिठास से सराबोर यह पर्व प्रदेश में अमन-चैन और तरक्की के नए द्वार खोलेगा।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन
- नांदघाट एनीकट का होगा कायाकल्प: ₹4.24 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी
- रामअवतार जग्गी हत्याकांड: 23 साल बाद इंसाफ की दहलीज पर मामला, 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में ‘महा-सुनवाई’
- मानसिक तनाव से परेशान हैं? विष्णु गायत्री मंत्र का ये आसान तरीका दे सकता है चौंकाने वाले फायदे
- IPL 2026: पंजाब का ‘विशाल’ प्रहार, लखनऊ ने टेके घुटने; प्रियांश-कोनोली के तूफान में उड़ी LSG
- बॉक्स ऑफिस गर्जना: 5वें संडे भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा, क्या तोड़ पाएगी ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड?
- गर्मियों का “अमृत”: पेट की गर्मी और एसिडिटी का काल है यह देसी ड्रिंक, जानें आयुर्वेद और साइंस क्या कहता है


