खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। होली पर्व से ठीक पहले चांदनी-बिहारपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कारर्वाई करते हुए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जप्त किया है। इस कारर्वाई ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मकरोहट क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलों के माध्यम से चार युवक दो बोरियों में शराब भरकर बिक्री के उद्देश्य से बिहरपुर की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी नवा टोला चेक पोस्ट को पार करते हुए छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश कर गए थे। पुलिस ने ग्राम बिहारपुर पुराना टोला मार्ग पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को 67 लीटर शराब के साथ पकड़ा है। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 376 पाव गोवा एवं आईबी ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। परिवहन में प्रयुक्त एक पल्सर और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कारर्वाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में रामलगन सिंह, लवकुश पांडे, संत कुमार सिंह एवं मिर्जा प्रसाद काशी शामिल हैं, जो ग्राम ठाडपाथर के निवासी बताए गए हैं। इस पूरी कारर्वाई में थाना प्रभारी राम प्रताप साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
मध्यप्रदेश व यूपी में शराब की कीमतें कम होने और छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत अधिक होने के कारण बिहारपुर मार्ग शराब तस्करी का सबसे सुरक्षित रास्ता बना हुआ है। सीमांत क्षेत्रों में लगे गांव और स्थानीय लोगों की मदद से इस मार्ग से भारी मात्रा में शराब सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा जिले में आपूर्ति होती है और पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग के नाक के नीचे से शराब तस्करी का यह खेल और व्यापार आज भी बदस्तूर जारी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


