खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को शराब के नशे में स्कूल पहुंचना मंहगा पड़ गया। शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह शराब के नशे में चूर नजर आ रहे हैं। मामले में जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर एक्शन लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।
दरअसल, पूरा मामला प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर का है। यहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह शराब के नशे में छोटे बच्चों की क्लास लेते दिखाई देते हैं, जिसकी शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि वह रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं। मामले में डीईओ ने सख्त एक्शन लिया और शिक्षक रोशनलाल को निलंबित कर दिया।
निलंबन अवधि के दौरान सहायक शिक्षक रोशन लाल उरांव का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय, प्रेमनगर (विकासखंड-प्रेमनगर, जिला सूरजपुर) निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


