खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद 4 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश के आसार नहीं हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5°से. राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°से. अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश में किसी बड़े मौसम परिवर्तन पर तत्काल प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है।
प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36°से. और न्यूनतम तापमान 21°से. के आसपास रहने का अनुमान है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


